फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंगा घट रही, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रहीं

विज्ञापन
फोटो-35- सदनहा में बाढ़ के पानी से नष्ट हुई धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
चौडगरा/औंग। मलवां विकासखंड की अभयपुर ग्राम पंचायत के सदनहा समेत आसपास के गांवों में गंगा का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन बाढ़ की मुश्किलें बरकरार हैं। जलभराव, कीचड़ और गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा है। बाढ़ प्रबंधन अधिकारी कृष्णकांत के अनुसार शनिवार शाम गंगा का जलस्तर 100.28 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 28 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

सदनहा के प्राथमिक विद्यालय के आसपास पानी और कीचड़ जमा होने से बच्चों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण विजय छेदालाल देसई ने सफाई, जल निकासी और कीटनाशक छिड़काव की मांग की। सदनहा-बिंदकी फार्म के बीच करीब 100 मीटर सड़क पर पानी भरा होने से ग्रामीण सामान उतारकर ट्रैक्टर आदि से रास्ता पार कर रहे हैं। छह परिवार अभी महुआ घाटी में रुके हैं। सचिव मोहम्मद असलम ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर वे लौटेंगे।
बड़ा खेड़ा निवासी चंद्रपाल की बटाई पर की गई सब्जी की पूरी फसल बर्बाद हो गई। बेटी की शादी तय होने के कारण उन्होंने मुआवजे की मांग की है। नया खेड़ा निवासी तिलक के मुताबिक कटान से हर साल करीब 50 बीघा उपजाऊ जमीन गंगा में समा रही है। कटान नहीं रुका तो सदनहा-बिंदकी फार्म मार्ग प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, जल निकासी, राहत सामग्री और फसल मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें