फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर बैठे ऑनलाइन पुस्तकें मंगाएं छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकों की खोज और ऑर्डर प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र घर बैठे बिना किसी अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क के पुस्तकें मंगा सकेंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यह पहल राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों के छात्रों के लिए है। उन्हें सस्ती दरों पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान सहित हिंदी, संस्कृत और उर्दू की पुस्तकें शामिल हैं। छात्र कक्षा के अनुसार पुस्तकों का चयन कर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। घर बैठे पुस्तकें प्राप्त करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। मेसर्स पायनियर प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स आगरा, मेसर्स पीतांबरा बुक्स प्राइवेट लिमिटेड झांसी और मेसर्स सिंघल एजेंसीज लखनऊ अधिकृत प्रकाशक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें