जिले में कानून व्यवस्था को चौकस रखने के लिये थानेदारों के साथ नवांगुतक
पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार दोपहर को बैठक की। मातहतों को कड़े दिशा
निर्देश दिये, वहीं अवैध कारोबार में संलिप्ता पाये जाने पर कार्रवाई के
दायरे में आने की चेतावनी दी।
पुलिस लाइन के सभागार में डीएम राकेश
कुमार और एसपी सालिग राम वर्मा ने एसपी रहे विनोद कुमार सिंह की विदाई की।
सारे सर्किल ऑफीसरों और थानेदारों के साथ बैठक शुरू की गई। एसपी ने सभी का
परिचय लिया। सीओ और थानेदारों को शासन की मंशा पर काम करने के आदेश दिया।
उन्होंने
अवैध खनन, सट्टेबाजी और पशु तस्करी से जिले को मुक्त करने के लिये कहा।
थानेदारों को किसी तरह की अपराध में संलिप्ता पाने पर कड़ी कार्रवाई करने
की चेतावनी दी है।
उन्होंने पहली प्राथमिकता अवैध कारोबार पर
अंकुश, दूसरी प्राथमिकता अपराधिक घटनाओं को रोकना और तीसरी प्राथमिकता में
ला एंड आर्डर चौकस करने की मंशा पर थानेदारों को काम करने के लिये
निर्देशित किया है।