औंग/फतेहपुर। थानाक्षेत्र के मायारामखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार देर शाम दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग की गई। कुछ लोग जख्मी हुए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची।
गांव निवासी कमल किशोर पांडेय और कैलाश पांडेय के बीच पुरानी रंजिश है। कमल किशोर की बहू निधि ने बताया कि रंजिश के चले कैलाश पक्ष के रामजी अचानक शाम को गाली गलौज कर रहे थे। ससुर के मना करने पर विवाद होने लगा। विवाद दौरान पथराव किया और घर के अंदर से ही फायरिंग की गई। दूसरे पक्ष के रामजी पांडेय ने बताया कि रंजिश के चलते उन्हें कमल किशोर पक्ष ने गाली गलौज की। इस पर विवाद हुआ। फायरिंग का आरोप गलत है। पुलिस कमल किशोर, अनुज पांडेय, अमित पांडेय, अरुण पांडेय, निधि और दूसरे पक्ष से रामजी पांडेय, कैलाश पांडेय, प्रद्युम्न पांडेय को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि दोनों पक्ष से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।