फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भूमि के विवाद में चलीं लाठियां, 25 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर महिला समेत 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में शनिवार को भूमि विवाद के चलते कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष से मलवां थाना क्षेत्र के भग्गा सिंह का पुरवा निवासी यश सिंह, विनोद सिंह, लाल सिंह, सचिन, नागेंद्र, अंशू, कौशांबी जिले के भरवारी निवासी सीनू, खागा के कटोघन निवासी जयकरन और असोथर के सुजानपुर निवासी शंजो देवी शामिल रहीं।
वहीं दूसरे पक्ष से पतरिया गांव निवासी नन्हू, काबुल, शिवम, संतोष, विक्रम, अजय, विमला, अमृत, छेदरी, अजमेर, अयोध्या, राम सिंह, अर्जुन, मोनू, सियावती तथा खागा के राजपूत नगर निवासी सुनीता शामिल रहीं।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने लगे और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें