फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए एसटीएफ दाखिल करेगी अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ओवरलोड वाहनों की पासिंग में अवैध वसूली के खुलासे के बाद जांच तेज हो गई है। मामले में गिरफ्तार लोकेटर समेत दो आरोपी इस समय वाराणसी जेल में बंद हैं। नए साक्ष्य जुटाने के लिए विवेचना टीम मंगलवार को एसटीएफ वाराणसी जाकर कोर्ट में रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी।
विज्ञापन

12 नवंबर को लखनऊ एसटीएफ की तहरीर पर थरियांव थाने में लोकेटर धीरेंद्र सिंह, मुकेश तिवारी, विक्रम, एआरटीओ के निजी चालक बबलू पटेल, खनन अधिकारी देशराज पटेल और उनके गनर राजू के खिलाफ चोरी की मौरंग पास कराने सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना सीओ थरियांव वीर सिंह कर रहे हैं।
इसी दिन लालगंज थाने में भी एसटीएफ ने एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा गौतम, उनके चालक सिकंदर और चालक अशोक तिवारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। घटना वाले दिन ही लोकेटर और एक चालक को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें