फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 24 Nov 2025 04:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली बसवा मोड़ के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव दिखाई देने पर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें