फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौकी प्रभारी पर खाने के रुपये न देने का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज चौकी प्रभारी और एक रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ एक्स पर की गई पोस्ट में दरोगा पर रेस्टोरेंट में खाने-पीने के बाद रुपये नहीं देने का आरोप लगा है। रुपये मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक को धमकी भी दी गई है। कोतवाली प्रभारी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

शहर की हरिहरगंज चौकी के प्रभारी धीरज जायसवाल हैं। इनके खिलाफ सत्येंद्र सिंह की ओर से एक्स में की गई पोस्ट में बताया कि बुलेट चौराहा स्थित अभिषेक के रेस्टोरेंट में चौकी प्रभारी जाते हैं। खाने के रुपये मांगने पर रेस्टोरेंट बंद कराने की धमकी देते हैं। दरोगा के रवैये से भय व्याप्त है। इसका वीडियो भी भेजा जा रहा है। पोस्ट में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। अमर उजाला पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। उधर, हरिहरगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामला दो दिन पहले शाम का है। रेस्टोरेंट के बाहर रोड तक वाहन खड़े थे। जिससे जाम लग रहा था। जाम लगने की वजह से पार्किंग के इंतजाम को लेकर रेस्टोरेंट संचालक को निर्देशित किया गया। आरोप बेबुनियाद हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि सीसी कैमरे की जांच की जाएगी। जांच के बाद सारा मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें