स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम एसके पंकज
- फोटो : amar ujala
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के डीआरएम एसके पंकज ने शनिवार को स्टेशन का निरीक्षण किया। परिसर में लगने वाली अवैध दुकानों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इतना सुनते ही ऐसे दुकानदारों में भगदड़ मच गई। डीआरएम ने सभी पर कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अभियान चलाइए एक भी अवैध वेंडर प्लेटफार्म व ट्रेेन में दिखाई न दे।
बता दें कि एनसीआर जीएम एमसी चौहान जिले के स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर डीआरएम ने स्पेशल ट्रेन से यह निरीक्षण किया है। कानपुर से लौटते समय डीआरएम ने सबसे पहले पांडु नदी पर ट्रेन रुकवाई। पुल के नीचे जाकर निरीक्षण किया। फिर यहां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रिजर्वेशन टिकट घर की व्यवस्थाएं देखी। टूटी दीवार को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारी प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। वहां पर जीएम के रुकने की व्यवस्थाएं देखी।
प्रतीक्षालय हाल में रखे सोफा को तत्काल सही कराने को कहा। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह बीसेन, आरपीएफ प्रभारी रामबहादुर, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, राजकुमार, संजय तिवारी, टीटी मूलचंद्र, बालराज, यातायात प्रभारी नवीन तिवारी भी मौजूद रहे।