फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ी भीड़

Sun, 05 Feb 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी के प्राचीन मंदिर में राधा कृष्ण का भव्य श्रृंगार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर के ठठराही मोहल्ले में स्थित प्राचीन राधा कृष्ण  मंदिर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। शुक्रवार की रात ‘बांके बिहारी लाल इतना मत करियो श्रृंगार, नजर तोहें लग जाएगी’ गीत में भाव विभोर हुए। मूर्तियों का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने पूजा अर्चना कर माथा टेककर मन्नतें मानी।
विज्ञापन



बता दें कि ठठराही मोहल्ले में बने प्राचीन राधा कृष्ण के मंदिर का बहुत ही रोचक इतिहास है। कहा जाता है कि श्रीकृष्ण की अष्टधातु व राधा जी की सोने की बनी मूर्ति के सामने सच्चे मन से मानी जाने वाली हर मुरादें पूरी होती है। सन् 2008 में चोरों ने दोनों मूर्तियों को पार कर दिया था। नगर वासियों ने वृहद आंदोलन छेड़ कर मूर्तियों को बरामद करने की मांग करते हुए तत्कालीन कोतवाल के खिलाफ  कार्रवाई करने की मांग किया था। इन मूर्तियों को बिंदकी पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी, लेकिन लखनऊ पुलिस के हाथ चोर उस समय चढ़ गए थे जब वह बिंदकी से चुराई गई इन मूर्तियों का डेढ़ करोड़ रुपये में सौदा करके बेचने जा रहे थे। शुक्रवार को यहां सुबह से ही भक्तों ने पूजन, अर्चना, हवन, प्रसाद आदि का वितरण शुरू करा दिया।


दिन भर दर्शन करके मन्नतें मानने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। देर रात गीत संगीत के साथ भजन कीर्तन सुना कर कलाकारों ने रतजगा कराया। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को भी भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में हरिकृष्ण वर्मा, सौरभ तिवारी, मनोज तिवारी, श्रीराम कसेरा, राजू द्विवेदी, पम्मी, उमाकांत तिवारी आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें