फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लक्षण दिखने पर प्रारंभिक चरण में ही शुरू करें इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फावा संगठन, वात्सल्य लखनऊ और नेहरू युवा संगठन की ओर से शुक्रवार को ऐरायां विकास क्षेत्र के सीएचसी हरदों सहित विभिन्न स्थानों पर कैंसर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अनीता वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को बच्चेदानी, मुंह और अन्य प्रकार के कैंसर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किशोरियों और बालिकाओं को कैंसर से बचाव के टीके लगाए जाते हैं और आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करें। गोष्ठी का उद्देश्य समय-समय पर जांच कराने और लक्षण दिखने पर प्रारंभिक चरण में ही इलाज शुरू करने के लिए प्रेरित करना है।
खागा, अमाव, प्रेमनगर और अल्लीपुर भादर जैसे अन्य गांवों में भी गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से उचित खानपान, व्यायाम और रोगों से बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी, बीसीपीएम और एएनएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें