फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों की साफ-सफाई शुरू, सफाईकर्मियों की लगी टीमें

Thu, 30 Jul 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर्व और सावन के सोमवार को लेकर जहां भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है वहीं पालिका प्रशासन ने मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कमर कस ली है। सफाई निरीक्षक ने टीमें गठित कर शहर के मंदिरों के आसपास सफाई कराई। हालांकि सफाई अभियान कर्मचारियों की कमी की समस्या सामने आ रही है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश लोधी ने बताया कि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक आबिद अली टीम के  साथ कालिकन मंदिर पहुंचे और सफाई कराई। यहां सफाई नायक को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद तांबेश्वर मंदिर, महादेवन टोला, शीतला मंदिर आदि देवी मंदिरों में साफ सफाई कराई जा रही है। बताते चलें कि पालिका में सफाई कर्मियों का टोटा है जिससे काम कराने में दिक्कत आ रही है। पालिका में संविदा पर 145 सफाई और स्थाई 126 सफाई कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा आठ सफाई नायक तीस वार्डों में सफाई व्यवस्था को संभाल रहे हैं। पालिका के पास सौ सफाई कर्मचारियों की कमी है इसको लेकर कई बार सफाई निरीक्षक मांग कर चुके हैं। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश लोधी ने कहा कि सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक मंदिर को जाने वाले मार्ग में सफाई कराएं और नियमित चूने का छिड़काव करें। सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए शासन को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें