फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मानक संग खिलवाड़, सपा और कांग्रेस ने उठाए सवाल

विज्ञापन
फोटो30 एचएएमपी 23- टूटे पिलर की सामग्री दिखाते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बेतवा नदी पुल निर्माण हादसे के दूसरे दिन कांग्रेस और सपा ने सरकार व निर्माण एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों दलों के नेताओं ने भ्रष्टाचार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताते हुए कहा कि निर्माण कार्य मानकों के विपरीत हुआ है। इसे आंधी का झोंका भी नहीं झेल सका। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई तभी सामने आएगी। मृतक श्रमिकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बेतवा नदी पर बन रहे पुल का एक पिलर और स्लैब बृहस्पतिवार को आई आंधी के दौरान गिर गया था। इसमें चार श्रमिक और दो गार्डों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई थी। पहले दिन जहां लोग दबे स्वर में घटिया निर्माण की बात कर रहे थे। दूसरे दिन गुणवत्ता और भ्रष्टाचार को लेकर आवाजें और तेज हो गईं।

कांग्रेस का 14 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचा और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें मृतकों के परिजन को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में अचपुरा और श्वासा खुर्द गांव पहुंचा। यहां पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और एक और श्रमिक के मलबे में दबे होने की आशंका जताई। उन्होंने करीब एक घंटे तक धरना दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि अभी रेस्क्यू अभियान जारी रहना चाहिए क्योंकि संभावना है कि मलबे में एक-दो शव और दबे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार की गिनती नहीं की जा सकती। आंधी तो बहाना है वरना 90 करोड़ की लागत से बन रहा पुल इस तरह नहीं गिर सकता है।
पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने आरोप लगाया कि पुल का गिरना सीधे तौर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार को दर्शाता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोविन्द अहिरवार, प्रवक्ता उज्जवल पाठक, महिला जिलाध्यक्ष प्रिया द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीलम निषाद, धीरेन्द्र पाण्डेय, दिनेश सिंह, सूर्य किशोर तिवारी समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


मृतकों के परिजन को मिले एक-एक सरकारी नौकरी
हमीरपुर। सपा के जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। सपा ने मृतकों के परिजन को एक-एक सरकारी नौकरी देने के साथ 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि परसनी मोराकांदर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल हादसे के बाद कई परिवारों की आजीविका संकट में आ गई है। उन्होंने आश्रितों के लिए आवास और बच्चों की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई। हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राम प्रकाश प्रजापति, रिजवान खान, योगेश मिश्रा, सुग्रीव सिंह, शुभकरण सिंह, अभय प्रताप सिंह परिहार, भूपेश कुमार समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो30 एचएएमपी 23- टूटे पिलर की सामग्री दिखाते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष। संवाद

फोटो30 एचएएमपी 23- टूटे पिलर की सामग्री दिखाते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें