जाफरगंज। थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में बुधवार रात मामूली विवाद में ससुर पर भाइयों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
गांव निवासी अता हुसैन (50) की पुत्री खुर्शीदा शादी गांव के अनीश के साथ हुई थी। शादी के बाद से पुत्री को गांव का दामाद अच्छी तरह से ठीक से नहीं रखता है। दामाद अनीश बुधवार को अहमदाबाद बाइक से जा रहा था। रोकने पर उसके साथ गाली गलौज की। इसी दौरान अनीश अपने बड़े भाई शमीम उर्फ लाला व भतीजे अरमान के साथ दरवाजे पर आए। मारपीट की और उसकी गर्दन में चाकू से वार किया। उसे लहूलुहान देखकर हमलावर भाग निकले। उसे गंभीर हालत में बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया मामला दर्ज किया गया है। घायल को मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।