फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिना सत्यापन नहीं चलेंगे ई-रिक्शा शहर में शुरू है जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में अवैध व बिना कागजों के चल रहे ई-रिक्शों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। एक मई से शुरू हुए सत्यापन अभियान में अब तक लगभग 1,000 ई-रिक्शा चालकों का दस्तावेज सत्यापन किया जा चुका है। इसके साथ 20 ई-रिक्शों के कागज पूरे न होने पर उन्हें सीज किया गया है। यातायात पुलिस प्रतिदिन औसतन 150 से 200 ई-रिक्शों का परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन

अभियान में चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वाहन का रजिस्ट्रेशन और बीमा जैसे अनिवार्य दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले चालकों के वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
जिले में करीब सात हजार ई-रिक्शों का परिवहन विभाग के पास पंजीकरण है। शहर के अंदर ही चार से पांच हजार ई रिक्शे दौड़ रहे हैं। जनपद में करीब दस हजार अवैध ई-रिक्शे सवारियों की जान जोखिम में डाल बेखौफ दौड़ रहे हैं। अवैध रिक्शों के कारण शहर के पटेल नगर चौराहा, वर्मा चौराहा, बाकरगंज, हरिहरगंज, ज्वालागंज, शादीपुर व सदर चौराहा में भीषण जाम लग रहा है। अवैध ई-रिक्शों का संचालन बंद करने व रिक्शों का रूट निर्धारण करने के लिए एक मई से परिवहन विभाग ई रिक्शों का सत्यापन कर रहा है। यातायात प्रभारी लाल जी सविता ने बताया कि यह अभियान न सिर्फ अवैध संचालन पर लगाम लगाएगा बल्कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा। शहर में कई रिक्शा बिना किसी वैध दस्तावेज के चल रहे हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है। सत्यापन प्रक्रिया में रिक्शा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, गाड़ी के कागज व आपराधिक बैक ग्राउंड चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें