फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां की अंत्येष्टि में शामिल होने जेल से आया बेटा, फिर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मां की सड़क हादसे में मौत के बाद दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद बेटा अंत्येष्टि में शामिल होने घर पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर उसे पुलिस अभिरक्षा में कुछ घंटे के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति मिली थी। अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के गांधी नगर मोहल्ला निवासी सिद्ध गोपाल उर्फ कप्तानी पासवान की पत्नी सुनैना देवी (46) मंगलवार को बेटे सत्येंद्र कुमार के साथ गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी गांव स्थित ननद के घर गई थीं। बुधवार भोर में वह बेटे के साथ बाइक से बहुआ लौट रही थीं। रास्ते में ब्रेकर पर बाइक उछलने से सुनैना सड़क पर गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
सुनैना का बेटा जितेंद्र दहेज हत्या के मामले में 21 जुलाई 2022 से जेल में बंद है। मां की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए तीसरे बेटे महेंद्र पासवान ने बुधवार को एफटीसी-2 कोर्ट में कुछ घंटे की अनुमति मांगी थी। कोर्ट के आदेश पर जितेंद्र को पुलिस अभिरक्षा में जेल से छोड़ा गया। जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि जितेंद्र को मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें