फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों ने मांगा प्रैक्टिस भत्ता

Fri, 17 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विकास भवन में बैठक करते पशु चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. परितोष श्रीवास्तव ने कहा कि पशु चिकित्सकों के प्रैक्टिस बंदी भत्ता को लागू किया जाए। नहीं तो हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सुबह आठ से ढाई बजे तक अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद प्रैक्टिस की छूट दी जाए ताकि पशु चिकित्सक बिना दबाव के कहीं भी प्रैक्टिस कर सकें।
विज्ञापन



पशु चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहकर विकास भवन में सभा की। इसके बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्या निस्तारण कराने की मांग की, इसमें प्रैक्टिस बंदी भत्ता दिलाने या फिर बिना दबाव के प्रैक्टिस करने की छूट देने की मांग की है।


इसी प्रकार मेडिकल के बराबर डायनिमिक एसपी का लाभ, अलग से स्थानांतरण नीति, कई साल से जमे अन्य स्टाफ का भी स्थानांतरण दूसरे जिले में और सभी स्टाफ को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. सिंपल, डॉ. अखिलेश सचान और डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें