फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर भी हुआ ‘लाल’ भाव उछले

Fri, 17 Jun 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
सब्जी की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम के मिजाज में तल्खी से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। टमाटर ऐसा लाल हुआ है कि उसके भाव में सौ फीसदी उछाल आ गया है। भिंडी ने तो फलों के राजा आम को पछाड़ दिया है। परवल, करेला की कौन कहे, बैंगन ने भी आंखें तरेरी हैं। दाल की महंगाई के कारण सब्जियों के सहारे पेट भरने वालों की रसोई बजट बिगड़ गया है। पखवारे भर में सब्जियों के दाम में बेतहाशा बढ़त हुई है।
विज्ञापन



तेज धूप, आग बरसती गर्मी ने बाजारों में सब्जियों की आवक कम कर दी है। गर्मी के कारण सभी सब्जियों की फसल को हर दूसरे दिन सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में बिजली कटौती ने भी समस्या पैदा कर दी है। पर्याप्त बिजली न मिलने से बड़ी तादाद में सब्जी की फसलें सूख गई हैं। इससे आवक घटना स्वाभाविक है। वर्तमान में प्याज को छोड़कर सभी सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी है।


सब्जी विक्रेता शफीक कहते हैं कि तेज धूप में सिंचाई की व्यवस्था न हो पाने के कारण सब्जियों की फसलें सूख गई हैं। इसी के चलते भाव चढ़े हैं। गंगा नगर की गृहणी सुशीला कहती हैं कि सब्जी की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। दाल महंगी होने से सब्जी से काम चल जाता था, अब किससे काम चलेगा।
विज्ञापन




और बढ़ेंगे सब्जियों के दाम- फतेहपुर। जुलाई में सहालग शुरू हो रही है। शादी समारोहों में सब्जियों की खपत बढ़ेगी, जिससे कीमत बढ़ना तय है। हरी सब्जियों की आवक बढ़ने की अभी कोई संभावना नहीं है। ऐसी हालत में सहालग में सब्जियों की कीमत में 15 से 20 फीसदी इजाफा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें