फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाथरूम में 62 सांप, आफत में है इस परिवार के लोगों की जान, हैरानी के साथ ही इलाके में दहशत का माहौल

Wed, 12 May 2021 05:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

जहानाबाद कस्बे के लालूगंज मोहल्ला निवासी गयादीन सोनी के घर के बाथरूम में रविवार से छोटे और बड़े सांप निकल रहे हैं। यह सांप जलनिकासी के लिए बने पाइप के रास्ते बाथरूम में आ रहे हैं।
विज्ञापन
फतेहपुर यूपी: जहानाबाद के गयादीन सोनी के घर निकले सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक घर में अगर एक सांप आ जाए तो घरवालों की सांसे अटकने लगती हैं। फतेहपुर जिले के बिंदकी में जहानाबाद के एक परिवार की हालत यह है कि यहां तीन दिन में 60 छोटे और दो बड़े सांप निकल चुके हैं और यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। बाथरूम में पाइप के रास्ते आ रहे इन सांपों से बचने के हर प्रयास नाकाफी रहे।

विज्ञापन


परिवार की जान आफत में फंसी है। जहानाबाद कस्बे के लालूगंज मोहल्ला निवासी गयादीन सोनी के घर के बाथरूम में रविवार से छोटे और बड़े सांप निकल रहे हैं। यह सांप जलनिकासी के लिए बने पाइप के रास्ते बाथरूम में आ रहे हैं। रविवार को जब सांप निकलना शुरू हुए तो परिवार में दहशत फैल गई।

किसी तरह से सांपों को पकड़कर डिब्बे में बंद किया गया तो सोमवार को फिर से सांप निकलने लगे। उन्हें भी पकड़कर बंद किया गया तो मंगलवार की सुबह भी सांप निकले। यह देख उन्होंने नगर पंचायत को सूचना दी तो कर्मचारी वहां पहुंचे और कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। बावजूद इसके सांप निकले।
विज्ञापन


गयादीन सोनी ने बताया कि इस घटना से पूरे परिवार की जान आफत में है। स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई है। जिससे उसके परिवार को इन सांपों से मुक्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि रविवार को कुल 17, सोमवार को 35 और मंगलवार को 10 सांप निकले हैं। जिन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें