फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु उद्योग से संवरेगा जीवन,सरकार करेगी मदद: कैबिनेट मंत्री

Mon, 04 Mar 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु उद्योग से संवरेगा जीवन,सरकार करेगी मदद: कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने मौहार में कोल्ड स्टोरेज का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। प्रदेश में छियानबे लाख लघु उद्योगों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पैनी नजर है। इच्छुक लोग लघु उद्योग लगाकर अपना जीवन संवार सकते हैं। सरकार उद्योग लगाने में मदद करेगी।
विज्ञापन

मलवां ब्लाक के मौहार गांव में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर जीत कोल्ड एंड आइस प्लांट का उद्घाटन करने के बाद कहा कि जो लोग लघु उद्योग लगाना चाहते हैं उन्हें पंद्रह से पच्चीस प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। सरकार भी इसमें मदद करेगी। अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि क्षेत्र में आलू किसानों को आलू जमा करने के लिए रातभर ट्रैक्टर के नीचे सोना नहीं पड़ेगा। सरकार किसानों व उद्योगों को बराबर बिजली आपूर्ति कर रही है। इस कोल्ड स्टोर से तहसील भर के दूरदराज किसानों को आलू स्टोरेज में आसानी होगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम ने किया।इस मौके पर कोल्ड स्टोर के प्रोपराइटर पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, धर्मेंद्र सिंह धर्मू, स्वयंवर सिंह,मनोज सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें