फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रॉमा सेंटर में मिलेगी एक्सरे की सुविधा

Mon, 04 Mar 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14-ट्रामा सेंटर में एक्सरे मशीन ले जाते श्रमिक और स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन

चार माह पहले आई मशीन को किया गया शिफ्ट, अस्पताल के एक्सरे कक्ष का लाेड होगा कम
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को एक्सरे जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल परिसर में चार माह से रखी एक्सरे मशीन को ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट कराया गया है। इससे आपातकालीन स्थिति में आए मरीजों को तत्काल जांच की सुविधा मिलेगी।
जिला अस्पताल में रोजाना 1100 मरीज इलाज कराने आते हैं। रोजाना करीब 200 मरीजों की एक्सरे जांच होती है। भीड़ अधिक हो जाने से रोजाना कई मरीज जांच से वंचित रह जाते हैं और उन्हें कई बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में आए मरीजों को भी त्वरित एक्सरे जांच की सुविधा नहीं मिल पाती। ट्रॉमा सेंटर में एक्सरे शुरू कराने के लिए चार माह पहले 35 लाख की लागत की मशीन आई थी, लेकिन मशीन धूल खाती रही और अस्पताल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शनिवार को मशीन को शिफ्ट कराया गया है। 15 दिनों के भीतर मरीजों को जांच की सुविधा मिलने लगेगी। सीएमएस डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मशीन को शिफ्ट करा दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर के एक्सरे कक्ष में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण पूर्ण होने के बाद 15 दिनों के भीतर संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें