अमौली। चांदपुर थाना के सैठी गांव में मंगलवार की रात जंगली जानवर ने हमला कर महिला सहित छह लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
गांव में मंगलवार की रात करीब 9 बजे जंगली जानवर विमलेश कुमारी(45) को घायल कर भाग निकला। इसके बाद दलित मोहल्ले में कालीचरण यादव(70), चंपादेवी(20), लाला वाल्मीक(36), सादमा देवी(24), कामता रैदास(20) सहित कुल छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। एक कुत्ते व भैंस के पड़वे पर भी हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटकर जंगली जानवर को मार गिराया। ग्रामीणों ने घायलों को अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।(संवाद)