फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो दिन नहीं मिली बिजली, खंभा गाड़ने पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
खेत में गिरे खंभे को सुधारने पहुंचे ग्रामीण।  - फोटो : खेत में गिरे खंभे को सुधारने पहुंचे ग्रामीण।
विज्ञापन
फतेहपुर/खखरेरू। क्षेत्र के कालूपुर के पास सोमवार को हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। दो दिनों तक बिजली विभाग क्षतिग्रस्त खंभे को गाड़ने व सुधारने नहीं पहुंचा, तो ग्रामीण स्वयं फावड़ा और अन्य औजार लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद विभाग ने दो लाइनमैन को भेजकर खंभा गाड़ने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

खखरेरू क्षेत्र के कालूपुर, गुरगौला गांव के बीच सोमवार की रात हाइटेंशन लाइन पर सूखा पेड़ गिरने से खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। 48 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी गुरगौला, जयरामपुर, दरियामऊ के करीब एक हजार घरों में रात से अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न आने से गांव के लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। बिजली विभाग के गैरजिम्मेदाराना रवैये से तंग आकर ग्रामीण बुधवार को स्वयं खंभा गाड़ने मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खंभा गाड़ने के लिए गड्ढा भी खोदा। इसकी जानकारी मिलने पर विभाग हरकत में आया और दो कर्मचारी भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें