फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से बहन की मौत, भाई समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर में मुगलमार्ग हाईवे पर शनिवार को फुटपाथ पर खड़े चार लोगों को कार (स्कार्पियो) ने टक्कर मार दी। भागने की फिराक में कार एक बाइक से टकरा गई। बाइक फंसने के कारण कार भाग नहीं सकी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अस्पताल में घायल युवती ने दम तोड़ दिया। युवती का छोटा भाई, पिता व एक अन्य महिला घायल हैं।
विज्ञापन

बकेवर थाने के हरदासपुर निवासी किसान गंगाराम (55) बेटी रोली उर्फ मोनी (22) को लेकर बेटे हिमांशू (13) का एक स्कूल में प्रवेश कराने के बाद घर लौट रहे थे। वह बकेवर एसबीआई के बाहर फुटपाथ पर सड़क पार करने के लिए खड़े थे। इसी जगह पर जवाहरपुर गांव की रामप्यारी (62) पत्नी रामप्रसाद भी खड़ी थी।
तभी चौडगरा की ओर से एक तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मारी और भागने का प्रयास किया। कार कुछ कदम में खड़ी बाइक से टकरा गई। बाइक के फंसने के कारण चालक गाड़ी नहीं बढ़ा सका। अफरा-तफरी के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। उपनिरीक्षक रीतेश राय ने एंबुलेंस से घायल रोली, हिमांशु, गंगाराम व राम प्यारी को बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने रोली उर्फ मोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामप्यारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी में गंगाराम, हिमांशु को भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें