फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सुबह सन्नाटा, 10 बजे के बाद बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सर्दी के बढ़ते असर के कारण जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई। सुबह अस्पताल में सन्नाटा रहा लेकिन 10 बजे तक पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के चेंबर तक मरीजों की भीड़ लग गई। खांसी-जुकाम, वायरल फीवर और सर्दी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पर्चा काउंटर पर दोपहर 1:45 बजे तक 1100 से अधिक मरीजों ने पर्चा बनवाया। जनरल फिजीशियन डॉ. डीके वर्मा, वरिष्ठ परामर्शदाता एनके सक्सेना और बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मूलचंद्रा के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ रही।
जनरल फिजीशियन ने बताया कि 16 मरीज ठंड से पीड़ित थे और उन्हें उपचार एवं दवा प्रदान की गई। बाल्य रोग विशेषज्ञ ने बताया कि आठ छोटे बच्चों समेत कुल 39 बच्चों का उपचार किया गया। इनमें तीन निमोनिया से पीड़ित थे। वरिष्ठ परामर्शदाता ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मामलों में इजाफा देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें