फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लेनदेन के विवाद में दुकानदार भिड़े, मारपीट में अंगूठा फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाड़ियां मोड़ पर बृहस्पतिवार को पान मसाले के रुपये के लेनदेन को लेकर दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे चाय होटल संचालक से भी विवाद हो गया। मारपीट में एक व्यक्ति का अंगूठा फट गया। घायल ने यूपी 112 पर सूचना देकर 75 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव के तेजी की अडार निवासी ललित पासवान का पड़ोसी किराना दुकानदार कोमल यादव से पान मसाले के रुपये को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर देउवापुर निवासी चाय होटल दुकानदार मुकेश यादव बीच-बचाव करने पहुंचा। तभी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि मुकेश यादव ने मिठाई बनाने वाले छन्ने से ललित पक्ष के संतलाल पर हमला कर दिया जिससे उसका अंगूठा फट गया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। संतलाल की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें