फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोडवेज बस में महिला के गले से चेन चोरी, दो महिलाएं पकड़ी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रोडवेज बस में चढ़ते समय एक महिला के गले से बृहस्पतिवार को महिलाओं के समूह ने सोने की चेन काटकर चोरी कर ली। शोर मचाने पर भाग रही दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बांदा जिले के मवई बुजुर्ग निवासी स्व. मलखान सिंह की पत्नी सुनीता सिंह ने बताया कि वह शहर के रोडवेज बस स्टाप ज्वालागंज में प्रयागराज जाने वाली बस में बैठने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से सात-आठ महिलाएं बस में चढ़ीं।
इसी बीच किसी महिला ने उनके गले से सोने की जंजीर काटकर चोरी कर ली। कुछ देर बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। शोर मचाने पर बस में आगे-पीछे चढ़ी महिलाएं उतरकर भागने लगीं। महिलाएं एक ऑटो रिक्शा में बैठकर भाग रही थीं।
विज्ञापन

लोगों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया। इनमें शीला पत्नी शोवराज और दुर्गा पत्नी दिनेश निवासी उनवल थाना खजनी जिला गोरखपुर हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें