फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को धक्का देकर 60 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
राजेश कुमार पटेल - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के तहसील रोड पर एक सरिया दुकानदार से टप्पेबाज 60 हजार लेकर फरार हो गए। भागते समय वे कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बिंदकी तहसील रोड निवासी अरविंद की सरिया की दुकान हैं। उनके भाई राजेश कुमार पटेल दुकान में मंगलवार दोपहर बैठे थे।
राजेश कुमार के अनुसार दुकान पर सरिया के ग्राहक ने काउंटर पर 60 हजार रुपये रखे थे। इस दौरान दो युवक वहां आए और उससे नट बोल्ट मांगे।
वह सामान देने लगा, तो युवकों ने रुपये पार कर दिए। जब उसने रुपये गायब देखे, तो अपने कर्मचारी को युवकों का पीछा करने को बोला।
कर्मचारी युवकों के पीछे भागा। तो आरोपी जीजीआईसी की बाउंड्री फांदकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ग्रामीण बैंक का खंगाला।
फुटेज में दो युवकों को भागते देखा गया। उनके पीछे दूसरी साइकिल में दो युवक रुके। एक साइकिल से उतरा और उन दोनों के पीछे भागा।
इनके पीछे दुकान कर्मचारी को भागते देखा गया। भागने वाले तीनों युवकों की तलाश में पुलिस जुटी है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें