फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नाम के आगे सिंह लिखने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। दुकान में अपने नाम के आगे सिंह लिखने पर चार युवकों ने घुसकर मोबाइल दुकानदार के सिर में लोहे की बोतल से हमला किया। उसे लात-घूंसे मारे। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर के नया डेरा गांव निवासी फूलसिंह ने मुत्तौर में मोबाइल की नई दुकान खोली है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि वह 24 मई की शाम दुकान में बैठा था। उसी दौरान मुत्तौर के रहने वाले रामजी, सिद्धार्थ, नवनीत और भानू पैसा मांगने दुकान में पहुंचे। उसने उनका पैसा दे दिया। इसके बाद सभी ने दुकान पर अपने नाम के आगे सिंह लिखने पर धमकी दी। उसने अपना नाम फूल सिंह बताया और आधार कार्ड भी उसी नाम का दिखाया। इसी बात को लेकर चारों ने दुकान के अंदर घुसकर लोहे की बोतल से सिर पर हमला किया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें