फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Thu, 08 Feb 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की एक दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बगल में पुलिस चौकी होने से मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज पुलिस चौकी के बगल में एक किराने की दुकान है।
विज्ञापन

दुकानदार सुभाष चंद्र मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। दुकान के अंदर से धुआं उठता देखकर आस पास के दुकानदार ने चौकी के पुलिस कर्मियों को बताया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक ने शटर खोला तो दुकान के अंदर आग की लपटें उठ रहीं थीं। आस पास के लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकान स्वामी के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर खाक हुआ। चौकी प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें