फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साथी की मौत के सदमे में दोस्त फंदे से लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो4 - हमजा मंसूरी
विज्ञापन

फोटो 5- हमजा के घर में छाया मातम का माहौल
घटनास्थल से घर पहुंचते ही कर ली खुदकुशी

संवाद न्यूज़ एजेंसी

खखरेरू (फतेहपुर)। स्कूल बस की चपेट में आने से दोस्त की मौत के बाद उसके साथी ने घर पहुंचकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने पुलिस को शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो गांधी नगर निवासी शुतुब अली का पुत्र हमजा मंसूरी (13) भी सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय रावण मैदान में कक्षा आठ का छात्र था। करीबी मित्र आयुष कुमार की मौत की खबर पर हमजा अन्य दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा। मौके पर कुछ देर रुकने के बाद हमजा घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह घर की पहली मंजिल पर कमरे में पहुंचा और पंखे के हुक से दुपट्टा के फंदे से लटक गया। कुछ देर बाद परिजन कमरे पहुंचे। उसे फंदा काटकर नीचे उतारा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजन ने बताया कि वह घर आने के बाद किसी से कुछ नहीं बोला और सीधे कमरे में पहुंचा था। हमजा पांच बहनें और दो भाई में छोटा था। पिता कस्बे में किराना स्टोर चलाते हैं। दोस्तों ने बताया कि हमजा और आयुष में गहरी मित्रता थी। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजन ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें