फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से एक और किसान की मौत

Sun, 26 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र में फसल बर्बाद होने के सदमे में एक और किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद मासूम बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं बचा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

 
गाजीपुर कस्बा के बहुआ रोड निवासी इसरार (45) पुत्र स्व. सत्तार खां ने चार बीघा खेत में गेहूं की बुवाई की थी। बेमौसम की बारिश से उसकी फसल भी बर्बाद हो गई थी। शनिवार की सुबह बची-खुची फसल की कतराई कराने खेत में गया था। पैदावार कम देख चकराकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

ग्रामीण उसे खेत से गांव लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। किसान की मेहनत मशक्कत से उसकी मां और बच्चों मुस्कान (13), सिमरन (10), अरबाज (6) का भरण-पोषण होता था। किसान की मौत से परिवार का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें