मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह ने जिला अस्पताल
परिसर में पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली नगर पालिका
दफ्तर से होकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।
रविवार को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने
शनिवार को स्कूली बच्चों की पोलियो जागरूकता रैली निकालकर अनिवार्य रूप से
0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का संदेश दिया। रैली
जिला अस्पताल से पत्थरकटा चौराहा होकर कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान पहुंची।
यहां
पर सीएमओ वीके पांडेय ने रैली का समापन किया। उन्होंने कहा कि पोलियो समाज
के लिए अभिशाप है। इससे बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। कहा कि
बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो दिवस पर बूथों पर जाकर दवा पिलाकर इस
अभिशाप से बचा सकते हैं।
सीएमओ ने अभिभावकों से नजदीकी बूथों पर
अपने और पड़ोस के बच्चों को ले जाकर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। इस
मौके पर डॉ. एके सिंह, डॉ. एलआर सचान, मोहम्मद खलील अहमद जाफरी, मोहम्मद
फिरोज, मिस्बाउल हक, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
पल्स
पोलियो बूथ दिवस पर रविवार को सभी परिषदीय स्कूल खुले रहेंगे। मध्यान्ह
भोजन योजना के जिला समन्वयक आशीष दीक्षित ने बताया कि इस दिन स्कूलों में
मिड-डे मील में हलुवा बच्चों को वितरित किया जाएगा। संचालक बच्चों को हलुआ
वितरण कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।