फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 73.98 लाख से बनेगा शाहजहांपुर-बनियनखेड़ा मार्ग

विज्ञापन
फोटो-16-शाहजहांपुर-बनियनखेड़ा मार्ग निर्माण का शुभारंभ करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने रविवार को मलवां ब्लॉक के शाहजहांपुर-बनियनखेड़ा मार्ग के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग के पक्का होने से किसानों को मंडी तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मंडी समिति बिंदकी जाने वाला यह संपर्क मार्ग 73.98 लाख की लागत से तैयार किया जाएगा। भूमि पूजन के बाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से कच्चा था। इससे बारिश के दौरान कीचड़ और धूल के कारण किसानों को फसल मंडी तक ले जाने में कठिनाई होती थी। उन्होंने कहा कि मार्ग के पक्का होने से ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान आलोक गौड़, पूर्व प्रधान महादेव उत्तम, दिनेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष अगिहोत्री, संगम सिंह, हरिप्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

फोटो-16-शाहजहांपुर-बनियनखेड़ा मार्ग निर्माण का शुभारंभ करते विधायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें