फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में पिता-पुत्र, पुत्री समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन तीन सड़क हादसों में पिता-पुत्र और पुत्री समेत सात लोग घायल हो गए। हथगाम थाना क्षेत्र के रज्जीपुर छिवलहा गांव निवासी मोहम्मद शफीक अपनी पुत्री आरजू व पुत्र रेहान को बाइक से खागा इलाज कराने जा रहे थे। हरदों के पास रविवार दोपहर बाइकों की भिड़ंत में तीनों घायल हो गए। दूसरी बाइक का सवार मौके से चला गया।
विज्ञापन




थरियांव थाना क्षेत्र के धनाजीपुर गांव निवासी महेश घर से पैदल थरियांव कस्बे आए थे। हाईवे पार करते समय किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन अमन और बामन निवासी छोटू बाइक से शहर आ रहे थे। राधानगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन




हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हुए। दूसरी बाइक में सवार बांदा जिला बबेरू कस्बा निवासी राकेश घायल हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें