फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमूना देखकर केंद्र प्रभारी धान को बता रहे मानक विहीन

विज्ञापन
विज्ञापन
धान का नमूना देखते ही केंद्र प्रभारी मानक विहीन बताकर किसानों को लौटा रहे हैं। हाटशाखा क्रय केंद्र में टेकारी गांव के किसान धान बेचने के लिए गए और नमूना दिखाए।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी प्रतीक प्रताप सिंह ने धान में नमी बताकर लौटा दिया। क्रय केंद्र खुलने के तीसरे दिन भी बोहनी नहीं हो सकी।
नगर के किशनपुर रोड पर एक राइस मिल में हाटशाखा का क्रय केंद्र खोला गया है। शनिवार को फतेहपुर टेकारी के किसान दशरथ प्रसाद, कमलाखेर के राजेंद्र मौर्य धान बेचने के लिए क्रय केंद्र गए।
वहां पर केंद्र प्रभारी को धान दिखाए। केंद्र प्रभारी प्रती प्रताप सिंह ने कहा कि धान में नमी अधिक है। सुखा कर लाएंगे तो तौल करा ली जाएगी।
जिन किसानों को धान बेचना है। वह पहले अपना पंजीकरण करा लें। पंजीकरण के बाद एसडीएम के सत्यापन होने वाले किसानों का धान ही खरीदा जाएगा।
तहसील क्षेत्र में तीन नए धान खरीद केंद्र बनाने के लिए एडीएम पप्पू गुप्ता ने रिपोर्ट मांगी है। यह क्रय केंद्र हथगाम, ऐरायां और विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र में खोले जाने हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने क्रय केंद्र खोले जाने वाले स्थानों का सत्यापन करा लिया है। हथगाम ब्लॉक के अमिलिहापाल, ऐरायां ब्लाक के अल्लीपुर और विजयीपुर ब्लाक के नरौली गांव में धान खरीद केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें