फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंगा में डूबे किशोरों की तलाश जारी, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
फोटो-23-गंगा में डूबे किशोरों की तलाशती एसडीआरएफ की टीम। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। गंगा में नहाते समय डूबे दो किशोरों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। लखनऊ से पहुंची एसडीआरएफ की दो टीमों ने बृहस्पतिवार को आलमपुर नरही से असनी और रामचंद्रन घाट तक करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक चले अभियान के बाद टीमें लौट गईं।
विज्ञापन

आलमपुर नरही निवासी छात्र गजराज उर्फ गज्जू और पुष्पेंद्र पाल बुधवार को गंगा में नहाते समय डूब गए थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल पर पहुंचकर किशोरों को जल्द खोजने के निर्देश दिए थे।
बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ की दो टीमों ने नदी में तलाश शुरू की, लेकिन दिनभर के अभियान के बावजूद दोनों का पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ यूनिट लीडर बजरंग सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह से फिर तलाश की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने भी शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें