फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पहाड़ा पूछा अटक गई छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। शिकायतों की जांच करने पहुंचे बिंदकी एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता भी परखी। पहाड़ा पूछने पर छात्राएं सुनाने में अटक गईं। मिड-डे मील की हालत भी चिंताजनक थी। दूसरी ओर शिकायत सही मिलने पर एसडीएम ने ग्राम प्रधान को फटकारा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय द्वितीय और मंडी समिति परिसर में मवेशी बांधने, घूर डालने की शिकायत पर एसडीएम बिंदकी प्रह्लाद सिंह मंगलवार दोपहर जांच करने पहुंचे। शिकायत सही मिलने पर ग्राम प्रधान को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम ने परिसर में लगे खूंटे उखड़वाए और प्रधान राम प्रकाश सचान को राजस्व टीम के साथ घूर के ढेर हटवाने को कहा। इसके बाद एसडीएम ने विद्यालय में मिड-डे मील का निरीक्षण किया। मोटा चावल, उड़द की बगैर मसाले की दाल देखकर इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रियंका पाल को फटकार लगाई। कक्षा पांच की छात्रा गुड़िया और दीपाली से पहाड़ा पूछा तो वह ठीक से नहीं सुना सकीं। शैक्षिक गुणवत्ता और मिड-डे मील दोनों सुधारने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें