फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्काउट-गाइड्स ने राइफल शूटिंग और वॉल क्लाइंबिंग में दिखाया दमखम

विज्ञापन
फोटो-32-शिविर में साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन करते स्काउट एवं गाइड्स। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। एडवेंचर कैंप के तीसरे दिन विभिन्न राज्यों से आए स्काउट-गाइड्स ने साहसिक गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन


कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह नौ बजे से आयोजित शिविर में प्रतिभागियों ने प्रतिभा और साहस का परिचय दिया। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और असम से आए स्काउट-गाइड्स ने टायर वॉल क्लाइंबिंग और रशियन वॉल क्लाइंबिंग जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सटीक निशाना लगाकर सभी को प्रभावित किया। उनकी एकाग्रता, संतुलन और अनुशासन पूरे कार्यक्रम के दौरान देखने लायक रहा। साथ ही टीम भावना भी स्पष्ट रूप से नजर आई।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम ने बताया कि यह पांच दिवसीय एडवेंचर प्रतियोगिता का तीसरा दिन है और इसका समापन सोमवार को होगा। इस अवसर पर कैंप प्रभारी रमाकांत, ललित कुमार, दीपक, मनीष, संजय, सुमित सहित असम के गोलाघाट से आए पार्थ ज्योतिवरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-32-शिविर में साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन करते स्काउट एवं गाइड्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें