फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध किताबों की बिक्री पर लगेगी रोक, कॉलेजों में लगेंगे जागरूकता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को अधिकृत व सस्ती किताबें उपलब्ध कराने के लिए जिले के राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके जरिये अवैध रूप से बेची जा रही किताबों पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम के अनुसार परिषद से संबद्ध संस्थानों में पठन-पाठन के लिए केवल अधिकृत पाठ्यपुस्तकों का ही उपयोग मान्य है। साथ ही पाठ्यपुस्तकों व शिक्षण सामग्री के निर्माण और प्रकाशन की भी निर्धारित व्यवस्था है।
शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 व 10 की अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 11 व 12 की अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान समेत कुल 36 विषयों की एनसीईआरटी 70 पाठ्य पुस्तकें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

इसी तरह कक्षा 9 से 12 तक हिंदी, संस्कृत व उर्दू की 12 चयनित पुस्तकें निर्धारित की गई हैं। इन पुस्तकों के मुद्रण व वितरण के लिए तीन प्रकाशकों को अधिकृत किया गया है ताकि सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित संस्थानों में किताबें सस्ती दरों पर उपलब्ध हो सकें।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल तक शिविर आयोजित होंगे। साथ ही अभियान का निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि किसी छात्र को अनधिकृत पुस्तकें या गाइड खरीदने के लिए बाध्य किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कॉपीराइट उल्लंघन पर भी कार्रवाई होगी। असली-नकली पुस्तकों की पहचान के लिए कवर पेज पर सात अंकों का अल्ट्रा वॉयलेट फ्लोरोसेंट लाल रंग का सीरियल नंबर अंकित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें