फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड ने बनाई मिनारें

Sun, 10 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में दो दिवसीय स्काउट गाइड रैली के समापन पर बच्चों ने मनमोहक झांकियां निकाली। इसके बाद दोना पत्तल बनाना, टेंट लगाना और पुल निर्माण बनाने की कला सीखी। रैली में प्रतिभागियों ने मिलकर मिनारें बनाई जो आकर्षण का केंद्र रहीं। रैली के समापन पर बेसिक और माध्यमिक की 12 टीमों का चयन मंडल स्तरीय रैली के लिए किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए ने स्काउट और गाइड को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


दो दिवसीय स्काउट गाइड रैली में टीमों के शानदार प्रदर्शन को देख हर कोई हतप्रभ रह गया। बच्चों में उत्साह और उमंग के बीच सेवाभाव का जज्बा साफ झलका।

बेहतर प्रदर्शन करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ऐरायां, कस्तूरबा गांधी विजयीपुर, नगर क्षेत्र से डीपी सिंह जूनियर हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरसम मलवां, बेरागढ़ीवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री, सीनियर स्काउट जीआईसी, निरंकारी बालिका इंटर कालेज, इंटर कालेज भदबा, एएस इंटर कालेज, बहुआ इंटर कालेज के बच्चों का चयन किया गया।

चयनित टीमें 11, 12 और 13 जनवरी को प्रतापगढ़ जिले में स्थित जीआईसी में होने वाली मंडल स्तरीय रैली में हिस्सा लेंगी। मुख्य अतिथि बीएसए विनय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि एसोसिएट डीआईओएस राम खेलावन वर्मा ने स्काउट एवं गाइड का हौसला बढ़ाया।

इस दौरान प्रधानाचार्य संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, जिला गाइड कैप्टन अर्चना सिंह, संगीता सचान, सुशीला गुप्ता, अरुण विक्रम, राम प्रसाद पाल, जगत पाल सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें