फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः स्कार्पियो सवार दबंगों ने पेट्रोल पंप में कर्मियों को पीटा

विज्ञापन
पीड़ित सेल्समैन सत्यम मिश्रा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर मंगलवार रात एक पेट्रोल पंप पर स्कार्पियो सवारों ने सेल्समैन और ट्रक चालक की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के जमेनी शंकरपुरवा पेट्रोल पंप पर रात करीब साढ़े नौ बजे स्कार्पियो सवार पहुंचे। यहां ललौली थाने के चक पैगंबरपुर निवासी सत्यम मिश्रा सेल्समैन हैं। इन्होंने बताया कि स्कार्पियो सवार लोगों में से एक ने तीन सौ का डीजल डालने के लिए कहा। दूसरे ने पांच सौ का डीजल डालने के लिए कहा। इससे वह भ्रमित हो गए। पांच सौ रुपये का डीजल डाल दिया। पांच सौ का नोट दिया। स्कार्पियो सवार ने दो सौ रुपये वापस मांगे।
इनसे पांच सौ रुपये का डीजल डालने के लिए कहा तो यह अपशब्द बोलने लगे। विरोध पर यह लोग स्कार्पियो से उतरे। पिटाई करने लगे। परिचित का ट्रक चालक प्रमोद कुमार खड़ा था। वह बीच बचाव करने आ गया। स्कार्पियो सवारों ने उसे भी पीट दिया। ट्रक चालक की आंख में चोट आई है। सेल्समैन ने बताया कि हमलावरों में विकास तोमर निवासी ओनई ललौली को पहचान लिया है। बाकी तीन आरोपी अपरिचित हैं। थानेदार राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें