फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो-डीसीएम की भिड़ंत, आठ घायल

Mon, 23 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुगलरोड हाइवे पर आमने-सामने स्कार्पियो और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। एक की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को इटावा से शब्बीर अहमद के पुत्र की सगाई कार्यक्रम में लोग बिंदकी के मोहल्ला लाहौरी निवासी हाफिज जुबैर के घर आ रहे थे। मुगलरोड के बलुआपुर मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो की डीसीएम से जोरदार भिड़ंत हो गई।

इससे स्कार्पियो सवार अब्दुल वहीद, मोहम्मद तालिब, सगीर अहमद, शब्बीर अहमद, नाजमा बेगम, शकीला बानो, नाजमा निवासी बैरूनटोला इटावा, शहीद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी फफूंद जिला औरैया घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बिंदकी पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने शहीद की हालत चिंताजनक देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। डीसीएम चालक फरार है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

गांव तेंदुली निवासी छत्रपाल पुत्र रामसेवक, केशन पुत्र दीनदयाल रिश्तेदार थाना कल्यानपुर क्षेत्र के गांव पिलखिनी निवासी हरिप्रसाद के साथ बाइक से उसके गांव जा रहे थे। महात्मा गांधी मार्ग पर गांव गौसपुर मोड़ के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सीएचसी बिंदकी में घायलों को भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें