फतेहपुर। नशेबाजी में भाइयों के बीच रविवार रात विवाद हो गया। विवाद पर बड़े भाई के पेट में कैंची भोंक दी। छोटा भाई भी मारपीट में जख्मी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर निवासी सोनम ने बताया कि देवर रोहित कुमार शराब का लती है। अक्सर झगड़ा फसाद कर जान से मारने की धमकी देता है। देवर रात 10 बजे शराब पीकर आया और उसे गाली गलौज करने लगा। पति प्रेम सिंहानिया ने देवर को समझाने का प्रयास किया। आवेश में घर से कैंची लेकर पति के पेट व हाथ कैंची मार दी। पति गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास से लोग पहुंचे। जान से मार डालने की धमकी देकर भाग निकला। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रोहित को गिरफ्तार किया है।