फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दवा कराने मां के साथ आई किशोरी अगवा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। दवा कराने का झांसा देकर घर से किशोरी को ले जाने के बाद युवक ने उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का इलाज कराने के बहाने मां के साथ हुसैनगंज थाने के बलवीरपुर का अवधेश यादव (40) 28 मई को कस्बा लेकर आया था। हुसैनगंज चौराहा के पास एक होटल में महिला को युवक ने बैठा दिया। बेटी को दवा दिलाने के बहाने से बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे इंतजार के बाद महिला ने घरवालों को जानकारी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के शनिवार शाम नौगांव के पास से किशोरी को बरामद किया। एसआई बृजेंद्र माथुर ने बताया कि रविवार को दोपहर सात मील तिराहा से आरोपी अवधेश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें