फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच बच्चों भरी स्कूल की वैन में लगी आग

विज्ञापन
धू धू कर जलती स्कूल वैन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जेल रोड पर शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेलियानी ब्लॉक के सामने बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। चालक ज्ञानेंद्र प्रताप की सूझबूझ से सारे बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। दमकल मौके पर पहुंची और आग में काबू पाया।
विज्ञापन

चालक चित्रांश नगर का रहने वाला है। वह प्लेव इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन चलाता है। चालक स्कूल से वैन लेकर सुबह बच्चों को लेने तेलियानी ब्लॉक जा रहा था। ब्लॉक से पहले वैन में अचानक धुआं उठने लगा। यह देखकर चालक फौरन उतरा। वैन में सवार पांच बच्चों को नीचे उतारकर कुछ दूर ले गया। इसी दौरान वैन में आग लग गई। धू धू कर जलती वैन को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। दमकल ने आग बुझाई । हादसे में बड़ी अनहोनी होने से टली है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि हादसा शार्ट सर्किट से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें