फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क से उतरी स्कूल की टूर बस गड्ढे में फंसी, बचे बच्चे

विज्ञापन
फोटो-30-फतेहपुर: विजयीपुर के रायपुर भसरौल के पास फसी बस। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
किशनपुर। विजयीपुर विकासखंड के रायपुर भसरौल क्षेत्र में रविवार सुबह एक निजी स्कूल के बच्चे टूर से लौटते समय हादसे का शिकार होने से बच गए। गढ़ीवा-मझगवां के पास बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस अचानक सड़क से उतरकर गड्ढे में फंस गई। बस एक तरफ तिरछी हो गई। उसके पलटने की आशंका से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। दहशत के चलते कई बच्चे रोने लगे।
विज्ञापन

बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने खिड़की और दरवाजे से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। घटना के बाद अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है। बस संचालन में जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल बस की फिटनेस, परमिट और चालक के लाइसेंस की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। बस के कागजात या फिटनेस में कमी मिलने पर परिवहन विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

फोटो-30-फतेहपुर: विजयीपुर के रायपुर भसरौल के पास फसी बस। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें