फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सरकारी काम में बाधा डालने पर ट्रक संचालकों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीओ खागा की गाड़ी को ट्रक से साइड न देने के मामले में शनिवार को हुए विवाद के बाद रात में ट्रक संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक को सीज कर दिया। खनिज और एआरटीओ की ओर से करीब डेढ़ लाख का चालान किया गया है।
विज्ञापन

किशनपुर के प्राणेश अग्निहोत्री ट्रकों के मालिक हैं। उनके ट्रकों का संचालन परिवार के अमित और शिवम देखते हैं। शनिवार को शिवम ने सीओ खागा रवि सिंह पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
इस मामले में दरोगा गिरीशधर दुबे की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया कि वह शनिवार दोपहर खागा कस्बे में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान किशनपुर से खागा की ओर आ रहा ओवरलोड ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से चला रहा था।
विज्ञापन

ट्रक रुकवाने का प्रयास करने पर चालक ने गति और बढ़ा दी तथा चौक चौराहे से पूर्वी बाईपास की ओर भीड़भाड़ वाले मार्ग पर ट्रक दौड़ाने लगा। इससे सड़क दुर्घटना होने की आशंका पैदा हो गई। पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया।
पेट्रोल पंप पर ट्रक रुकवाने के बाद चालक और संचालक सुजरही निवासी शिवम व अमित ने पुलिसकर्मियों के साथ हंगामा और धक्का-मुक्की की। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
ट्रक चालक के पास दस्तावेज नहीं मिलने पर एमवी एक्ट के तहत उसे सीज कर दिया गया। इसकी सूचना एआरटीओ और खनन विभाग को दी गई। पुलिस के अनुसार ट्रक के पहले से करीब 10 चालान हैं। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शिवम और अमित का शांति भंग में चालान किया गया है। ट्रक को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें