फतेहपुर। प्रदेश के पिछड़े हुए जनपदों की सूची में शुमार जनपद को यहां के मेधावियों ने शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। शनिवार दोपहर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित हुए। इसमें प्रदेश के टॉप टेन की सूची में जनपद के छात्र-छात्राओं ने सफलता के परचम फहराए। हाईस्कूल में प्रदेश के टॉपर प्रिंस पटेल बिंदकी तहसील के साल्हेपुर गांव निवासी हैं तो शहर के राधानगर की दिव्यांशी सिंह ने इंटर में यूपी टॉप किया है।
देश के पिछड़े हुए जनपदों की सूची में फतेहपुर का आठवां स्थान है। मगर बोर्ड परीक्षा में मेधावियों की मेहनत ने जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया है। जनपद का हाईस्कूल का परीक्षाफल 89.93 प्रतिशत रहा और इंटरमीडिएट का परिणाम 90.76 प्रतिशत रहा।
प्रदेश की रैकिंग में हाईस्कूल में फतेहपुर का 23 वां और इंटर में 11वां स्थान रहा। गत वर्ष कोरोना काल के कारण परीक्षाएं नहीं हुई थीं। इससे पूर्व के वर्षो में भी फतेहपुर के बच्चे जनपद का गौरव बने हैं। प्रदेश की टॉप टेन की सूची में पहले भी जनपद की मेधा अपनी उपस्थित दर्ज करा चुकी है।
........................................................................................................
वर्ष - हाईस्कूल - इंटरमीडिएट
.........................................................................................................
2017 - 83.63 प्रतिशत - 90.19 प्रतिशत
2018 - 83.98 प्रतिशत - 83.94 प्रतिशत
2019 - 85.90 प्रतिशत - 85.11 प्रतिशत
2020 - 89.50 प्रतिशत - 91.57 प्रतिशत
2022 - 89.93 प्रतिशत - 90.74 प्रतिशत
.............................................................................................................
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा 2022 में 58 हजार 889 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें हाईस्कूल के 18407 बालक और 15898 बालिका मिलाकर 34 हजार 305 परीक्षार्थी रहे। इंटरमीडिएट को 14992 बालक और 13578 बालिका मिलाकर कुल 28 हजार 570 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। दोनों कक्षाओं के कुल 62 हजार 875 पंजीकृत रहे। परीक्षा में कुल 3986 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 58 हजार 889 परीक्षार्थी शामिल हुए।
.....................