फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ब्लाक के सुजानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय का सीडीओ सत्यप्रकाश ने निरीक्षण किया। इस विद्यालय को उन्होंने गोद लिया हुआ है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सचिव मनमोहन सिंह को विद्यालय की जमीन पर कब्जा किये ग्रामीणों को हटाने व बाउंड्री निर्माण कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि बाउंड्री वाल न होने से अराजकतत्वों का परिसर में आना-जाना रहता है। इसके अलावा मवेशी भी दंगी फैलाते हैं। वहीं विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण करते वक्त रंग-रोगन न देख सीडीओ ने नाराजगी जताई।
बीएसए को निर्देश दिए कि तत्काल काम शुरू कराएं और बच्चों के लिए झूला भी लगवाएं। विद्यालय में बच्चों के खेल के समान का निरक्षण किया। जिसमें धूल जमा होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह को फटकार लगाई। वहीं विद्यालय में छात्रों की संख्या के बारे पूछा, जिसमे 127 छात्र छात्रा पंजीकृत पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें